वतन वापसी की खुशी! काबुल से निकाले गए 87 भारतीय दिल्ली पहुंचे, फ्लाइट के अंदर लगे - भारत माता के जयकारे

By: Pinki Sun, 22 Aug 2021 09:04:38

वतन वापसी की खुशी! काबुल से निकाले गए 87 भारतीय दिल्ली पहुंचे, फ्लाइट के अंदर लगे - भारत माता के जयकारे

काबुल से भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारी है। आज सुबह राजधानी काबुल से निकाले गए 87 भारतीय दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें 2 नेपाली भी शामिल हैं। वतन वापसी की खुशी में भारतीयों ने फ्लाइट के अंदर ही भारत माता के जयकारे लगाने लगे। ये सभी लोग 2 विमानों से भारत पहुंचे हैं। इन्हे पहले तजाकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे और कतर की राजधानी दोहा पहुंचाया गया था। वहां से बीती रात इन्हें भारत रवाना किया गया था।

इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार को ट्वीट के जरिए दी है। हीं काबुल से आज भारतीय वायुसेना के एक और विमान ने उड़ान भरी है। इसमें 107 भारतीयों समेत कुल 168 लोग आ रहे हैं। 168 लोगों में अफगानी सांसद अनारकली होनरयार, नरेंदर सिंह खालसा और इन दोनों के परिवार भी शामिल हैं। ये काबुल एयरपोर्ट पर हैं और इन्हें आज भारत लाया जा सकता है। काबुल से आने वाली अगली फ्लाइट में 23 अफगानी हिंदू और सिख शामिल होंगे।

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के वतन वापसी की राह आसान हो गई है। काबुल एयरपोर्ट से भारत को रोजाना दो विमानों के संचालन की अनुमति मिल चुकी है। अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (NATO) फोर्स ने इसकी अनुमति शनिवार को दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अब वे जल्द ही सभी भारतीयों को वापस लाएंगे।

इससे पहले भारतीय वायुसेना अपने राजदूत समेत 180 नागरिकों को निकाल चुकी है। बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की थी और सभी संबंधित अधिकारियों को अफगानिस्तान से आने वाले भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की प्रक्रिया की सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com